- Hindi News
- रामलीला में भरत मिलाप के दृश्यों को देख भाव भिवोर हो उठे दर्शक
रामलीला में भरत मिलाप के दृश्यों को देख भाव-भिवोर हो उठे दर्शक
श्रीरामचन्द्र कला केन्द्र क्लब की तरफ से अग्रवाल कॉलोनी के चिंतपूर्णी मंदिर के समीप श्री रामलीला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सीपीएस सरूप चन्द सिंगला ने रीबन काट कर किया।
क्लब के प्रधान डॉ. प्रवीन गर्ग और चेयरमैन विजय चौधरी ने बताया कि डायरेक्टर अमित कुमार और राज कुमार नाटा की अगुवाई में मंच पर श्रवण वध, कैलाश पर्वत, रावण-वेदवती संवाद, विष्णु दरबार आदि के दृश्य दिखाए गए। श्री रामलीला के उपरांत उन्होंने दर्शकों को संदेश दिया कि हम सभी को कुमार श्रवण की तरह माता-पिता का भक्त होना चाहिए। तभी हम संसार में सभी सुख प्राप्त कर सकते है।
रावण-वेदवती संवाद दृश्य पर उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। जो भी समाज महिलाओं का सम्मान नहीं करता, उसका पतन निश्चित है। उन्होंने रामलीला में सहयोग देने के लिए बैंगो, सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों शहरवासियों का धन्यवाद किया।
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मंच पर प्रतिदिन दर्शकों को नए-नए दृश्य जैसे, सीता स्वयंवर, राम बनवास भरत मिलाप, सरूप नखा नासिका वर्धन, सीता हरण, बाली वध, लंका दहन, हनुमान जी संवाद, लक्ष्मण मूर्छित, रावण वध, के साथ साथ दर्शकों को लुभाने के लिए नृत्य संगीत भी मंच पर दिखाए जाएंगे। क्लब के समस्त कार्य को पूर्ण करने में क्लब क्लब के प्रोड्यूसर विक्की शिवान ने अपना विशेष योगदान दिया।
इस मौके पर रजिंदर चौहान, प्रेम गर्ग, जगदीप सिंह, गोल्डी, रमेश कुमार मेहशी, बलराज भवनिया, मोहन लाल पप्पी, चक्रवर्ती गोयल, केवल कृष्ण वर्मा, विक्रांत, विजय, शिव, सोनू, विक्की बाबा, रवि, रूपा, बाल कृष्ण, अभी, दविंदर, गोलू, रिंकू मणि ने अपना सहयोग दिया।
दूसरी और श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब की तरफ से कीकर बाजार में निर्देशक बृजमोहन शर्मा शांत, की सरपरस्ती में श्री रामलीला का शुभारंभ किया गया।
मंच पर श्रवण कुमार, रावण-नंदीगण, राम जन्म, भोला शंकर बने मदारी और तड़का वध सुंदर-2 दृश्य दिखाए गए। इस मौके पर श्री स्वरूप परिंदा, वैष्णो कंवर, चेतन शर्मा, दीपक वर्मा, अनिल गोयल, दीपक कांसल नरेश शर्मा आदि कलाकारों ने अपनी-अपनी कला के जौहर दिखाए। इसमें क्लब सदस्य प्रेम गर्ग, हेमंत शर्मा मेकअप मास्टर रविंदर प्रकाश एवम धर्मपाल ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया