- Hindi News
- ड्रग्स ब्रांच बनेगा अलग विभाग सिविल सर्जन का कंट्रोल खत्म
ड्रग्स ब्रांच बनेगा अलग विभाग सिविल सर्जन का कंट्रोल खत्म
अबसिविल अस्पताल में स्थित ड्रग्स शाखा सिविल सर्जन के कंट्रोल से मुक्त हो गई है और वो आजाद तौर पर काम कर सकेगी। प्रदेश में फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन स्थापित कर दिया है। इसके तहत अब ड्रग्स शाखा पर सीएस का कंट्रोल नहीं होगा और जोनल लाइसेंसिंग अथार्टी -जेडएलए- ही ड्रग्स शाखा के इंचार्ज होंगे। वो अपनी मर्जी से ही कहीं पर भी रेड कर सकेंगे। सीएस उनको रेड करने के लिए बोल सकेंंगे जबकि आदेश जारी नहीं कर पाएंगे।
नई ड्रग्स नीति के तहत फूड चैकिंग की जिम्मेदारी अभी तक जिला सेहत अफसर की ही रहेगी लेकिन ड्रग्स पर सीएस का कोई कंट्रोल नहीं होगा। स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर अजय सिंगला ने इस बात की पुष्टि की है उनका कहना है कि अब ड्रग्स शाखा अपने आप में आजाद है और एक अलग विभाग ही बन चुका है। रिटेल कैमिस्ट एसोसिएशन के द्वारा सरकार के इस फैसले का स्वागत किया गया है। एसोसिएशन के प्रधान अशोक कुमार बालियांवाली ने कहा कि ड्रग्स ब्रांच का अलग होने का हमें सबसे ज्यादा फायदा होगा क्योंकि पहले तो ड्रग्स ब्रांच के स्टाफ सदस्यों से ही मिलने में दिक्कत आती थी। कमरों की कमी होने कारण कोई किसी रूम में बैठा रखा है तो कोई दूर के रूम में। अब ब्रांच एक ही जगह पर होगी और हम सीधे ब्रांच में जाकर अपने काम करा सकेंगे।
अब सीधी शिकायत हो सकेगी जोनल अथॉरिटी को
पहलेअगर किसी ने किसी भी मेडिकल स्टोर संचालक के द्वारा नशा बेचे जाने की किसी ने कोई शिकायत करनी होती थी तो ये सिविल सर्जन के जरिए की जाती थी फिर सिविल सर्जन की इच्छा होती थी कि वो इस शिकायत पर कार्रवाई कराना चाहते हैं या नहीं। अगर कोई कार्रवाई करानी होती थी तो वो आगे ड्रग्स इंस्पेक्टर को इसके लिए आदेश देते थे। सिविल सर्जन के पास कई प्रकार के अन्य काम होने के कारण वो इन शिकायतों को आगे भेजने में समय लगा देते थे। जबकि अब लोग ऐसी शिकायत सीधे तौर पर जोनल लाइसेंसिंग अथार्टी को ही दे पाएंगे और शिकायत पर जल्दी एक्शन शुरु हो जाया करेगा।
सीएस का कंट्रोल नहीं होगा
^फूडएंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन बनने के कारण अब ड्रग्स शाखा पर सीएस का कोई कंट्रोल नहीं है। हमारा जेडएलए ही शाखा का इंचार्ज होगा। अजयसिंगला,स्टेट ड्रग्सकंट्रोलर