पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड की सड़क जगह जगह से टूटी, परेशानी

बस स्टैंड की सड़क जगह-जगह से टूटी, परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यात्रियों को होती है परेशानी

बसचालक कुलविंदर सिंह के अनुसार बस स्टैंड की सडकें जगह जगह से टूट चुकी है। इस कारण यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

प्रशासन का ध्यान नहीं

बसचालक जसप्रीत सिह ने बताया कि बस स्टैंड की सडकों की हालत काफी खराब है। इस कारण बसों के भी खराब होने का डर रहता है। प्रशासन को इसकी तरफ ध्यान देना चाहिए।

हादसों का डर रहता है

बसचालक अमनदीप िसंह ने बताया कि बस स्टैंड का बुरा हाल है। बसों को चलाने में काफी दिक्कत आती है। इस कारण कोई हादसा होने का भी डर रहता है। इसी को देखते हुए हमें संभल कर चलना पडता है।

बठिंडा डिपो के जीएम रजिंदर जोशी ने बताया कि बारिश का पानी निकलने में कुछ समय तो लग ही जाता है। नई सड़क बनने के लिए काम भी चल रहा है।

बस स्टैंड पर बारिश का पानी अभी भी जमा हुआ है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। बुजुर्ग यात्रियों को तो बहुत ज्यादा परेशानी होती है। फोटो-एसएससोनू