पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैडेट्स ने कैंप में सीखा समुद्री जहाज का मॉडल तैयार करना

कैडेट्स ने कैंप में सीखा समुद्री जहाज का मॉडल तैयार करना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3पंजाब नेवल यूनिट द्वारा बठिंडा सीनियर डिविजन का कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में जहां कैडेट्स को पहले सेशन में समुद्री जहाज का मॉडल बनाना सिखाया गया वहीं दूसरे सेशन में एनडीआरएफ के जवानों के द्वारा एमरजेंसी हालातों में समाज की रक्षा करने के तरीके बताए।

कैप्टन डीके शर्मा की अगवाई में लगाए गए कैंप में शामिल छह कैडेट्स को शिप मॉडल इंस्ट्रक्टर गुरप्रीत सिंह शिप मॉडल स्टोर कीपर के द्वारा शिप का मॉडल बनाने की ट्रेनिंग दी गई। इंस्ट्रक्टर गुरप्रीत ने बताया कि इस मॉडल में इस्तेमाल की जाने वाली लकड़ी साउथ विदेशों से मंगवाई जा रही है।

इसमें वालसावुड येलो पाइन लकड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है। कैप्टन डीके शर्मा ने बताया कि ये ट्रेनिंग लेने के बाद कैडेट्स के लिए नेवी में नौकरी मिलने का रास्ता खुल जाता है और शिप की ट्रेनिंग लेने के बाद नेवी के शिप आर्किटेक्चर विभाग में नौकरी मिल सकती है। शिप मॉडल बनाने की ट्रेनिंग लेने वालों में हरमनप्रीत कौर,कुलवीर कौर,कुलविंदर कौर,संदीप सिंह,हरविंदर सिंह दविंदर सिंह कैडेट्स शामिल हैं।

कैप्टन डीके शर्मा ने बताया कि कैंप में कॉलेजों के कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इस दस दिवसीय कैंप के दौरान उनको अनुशासन में रहना सिखाए जाने के साथ साथ पर्सनैलिटी डवलपमेंट की भी सिखलाई दी जा रही है। इसमें उनको बताया जाता है कि किसी भी प्रकार के हालातों का सामना वो आसानी से कैसे कर सकते हैं। दूसरे सेशन में एनडीआरएफ की टीम के द्वारा कैडेट्स को एनडीआरएफ की वर्किंग के बारे में जानकारी दी गई। कैडेट हरमनदीप ने बताया कि इस कैंप में प्राप्त की गई जानकारी उनके पूरी जिंदगी काम आएगी।

बठिंडा में एनसीसी नेवल युनिट के द्वारा कैडेटस को समुंद्री जहाज का मॉडल बनाना सिखाया जा रहा है।