पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खूनदान और नेत्रदान के लिए जागरूक किया

खूनदान और नेत्रदान के लिए जागरूक किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेहतविभाग की तरफ से सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ.कुंदन कुमार पाल की अध्यक्षता में सरकारी कन्या हाई स्कूल नथाना में एक जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। कैंप के दौरान बच्चों को आंख दान खून दान करने संबंधी जागरूक किया गया। कैंप के दौरान ऑफ्थल्मिक ऑफिसर अनिल लोहिया ने बताया कि इंसान की आंखें अनमोल होती है। इसलिए इनकी देख रेख बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी को समय समय पर अपनी आंखों की जांच माहिर डॉक्टरों से करवानी चाहिए। ब्लॉक एजुकेटर रोहित जिंदल ने कहा कि सभी को खून दान करने के साथ-साथ अपनी आंखों को भी दान कर देना चाहिए। इसके लिए जागरूकता फैलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपनी इच्छा अनुसार इंसान मरने के बाद आंखें दान कर सकता है। सेहत कर्मी राजविंदर रंगीला ने कहा कि 18 साल के बाद हर तंदुरुस्त व्यक्ति अपना खून दान कर सकता है। खून दान किसी की अनमोल जिंदगी को बचाने में अहम योगदान देता है। स्कूल की प्रिंसिपल मनिंदर कौर ने जागरूकता कैंप के लिए सेहत विभाग के अधिकारियों का आभार प्रकट किया।

नथाना के सरकारी कन्या स्कूल में सेहत विभाग के कर्मी आंख रक्त दान के बारे में जानकारी देते हुए।