आरपीएफ ने शुरू किया प्लान 100 डे पर काम
आरपीएफइन दिनों एक्शन प्लान 100 डे पर काम कर रहा है। इस एक्शन प्लान के तहत आरपीएफ रेलवे फाटक के नीचे से गुजर रहे लोगों का चालान काट रहा है। एक्शन प्लान के अलावा आरपीएफ ने सेफ्टी ड्राइव के तहत मानवरहित फाटक पर आने जाने वाले वाहन चालकों को जागरूक भी कर रहा है। गौर हो कि 100 डे एक्शन प्लान रेल मंत्रालय के निर्देश पर किया हो रहा है।
एक्शनप्लान के तहत अभी तक 90 लोगों का हुआ चालान
एक्शनप्लान 100 डे जुलाई से आरपीएफ की तरफ से शुरु किया गया है। इस एक्शन प्लान के तहत रेलवे के बंद फाटक के नीचे से वाहन निकालने वाले 90 लोगों का चालान आरपीएफ की तरफ से किया जा चुका है। आरपीएफ के जवान पटियाला फाटक,सिरसा फाटक के अलावा कुछ अन्य फाटक पर रेलवे एक्ट के अवहेलना करने वालों के चालान कर रहा है।
बुधवार को इस अभियान के तहत आठ लोगों का चालान आरपीएफ ने 159 रेलवे एक्ट के तहत किया। यहां बताना जरुरी है कि बंद फाटक के नीचे से वाहन निकालने से कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
लोगों को किया जा रहा जागरूक
आरपीएफकी तरफ से दो सितंबर से लोगों का जागरूक करने के लिए एक सेफ्टी ड्राइव भी चलाई जा रही है। इस सेफ्टी ड्राइव के तहत मानव रहित रेलवे फाटक से लोगों कैसे गुजरे इस बाबत वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं रेलवे स्टेशन परिसर के नो पार्किग जोन में भी लोगों को अपने वाहन खड़े करने के बारे में बताया जा रहा है। आरपीएफ रेलवे परिसर पर लोगों को धूम्रपान करने संबंधी भी जागरूक कर रहा है। इस ड्राइव की जिम्मेदारी आरपीएफ के अधिकारियों को विभाग की तरफ से दी गई है।
^एक्शन प्लान 100 डे आरपीएफ की तरफ से चलाया जा रहा है। इस बाबत निर्देश रेलवे मंत्रालय से आए है। सेफ्टी ड्राइव के तहत वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। इंस्पेक्टरराजेश कुमार रोहिल्ला , पोस्टकमांडर,आरपीएफ,बठिंडा।