- Hindi News
- मनरेगा कर्मचारियों ने शाम को निकाला कैंडल मार्च
मनरेगा कर्मचारियों ने शाम को निकाला कैंडल मार्च
मनरेगाकर्मचारियों का वेतन जारी किए जाने के विरोध में जारी धरना वीरवार से भूख हड़ताल में बदल गया। जिला परिषद कार्यालय में एडीसी दफ्तर के सामने हरप्रीत सिंह, संदीप सिंह, राजवीर सिंह, किकर सिंह हरप्रीत नथाना भूख हड़ताल पर बैठ गए।
इसके साथ ही इन्होंने रात में कैंडल मार्च निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान जिला प्रधान अमरीक सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द ध्यान दिया गया तो, 22 सितंबर को मोहाली में प्रदर्शन करेंगे और 19 सितंबर को बठिंडा शहर में रोष मार्च करेंगे। मनरेगा कर्मचारियों के संघर्ष का पंचायत मुलाजिम यूनियन ने भी समर्थन कर दिया है। जसवीर सिंह जिला प्रधान पंचायत ने कहा कि यदि उनके 387 कर्मचारियों की तुरंत हाजरियां लगाई गईं, तो संघर्ष को ये लोग और तेज करेंगे। आने वाले दिनों में परिवार सहित मरण व्रत भी शुरू कर देंगे। इस दौरान यदि कोई अनहोनी घटना घटी तो, इसकी सभी जिम्मेदारी पंजाब सरकार जिला प्रशासन होगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान दिया, तो वे आने वाले दिनों में अन्य संगठनों को साथ लेकर प्रदर्शन करेंगे। मौके पर जसवीर सिंह, राजवीर सिंह, कुलदीप सिंह, मलकीत सिंह, लखविंदर सिंह, जसवीर कौर, नवदीप सिंह, बूटा सिंह, बलजीत कौर आदि ने भी संबोधित किया।
मनरेगा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में कैंडल मार्च निकाला। फोटो : अश्विनी काका