पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| पंजाबीयूनिवर्सिटी पटियाला की ओर से आयोजित जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज बाबा फरीद कालेज दिओण से किया गया। पहला मुकाबला पंजाबी यूनिवर्सिटी टीपीडी मालवा कालेज रामपुरा फूल सरकारी बरजिंदरा कालेज फरीदकोट के बीच खेला गया। सरकारी बरजिंदरा कालेज की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी शुरू की। पहले बल्लेबाजी करते हुए कालेज फरीदकोट की टीम ने बीस ओवर में 123 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने के लिए टीपीडी रामपुरा फूल की टीम मैदान में उतरी। रामपुरा फूल के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 3 विकेट जीत प्राप्त कर ली। यह टूर्नामेंट 22 सितंबर से 28 सितंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें भाग ले रही है। इस मौके पर ग्रुप के चेयरमैन गुरमीत सिंह धालीवाल, डिप्टी डायरेक्टर हरपाल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर एक्टीविटी बी.डी शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर अकादमिक डॉ.प्रदीप कौड़ा आदि उपस्थित थे।