- Hindi News
- डीसी का आदेश भी बेअसर, कब रूकेगी सड़क किनारे पार्किंग
डीसी का आदेश भी बेअसर, कब रूकेगी सड़क किनारे पार्किंग
शहरसे गुजरती हाईवे अन्य सड़कों पर नियमों को दरकिनार कर भारी वाहनों की पार्किंग होने से ट्रैफिक बाधित होने की समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। इनको रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे आए दिन हादसे भी घटित हो रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर आदेश जारी कर सड़कों के किनारे वाहनों की पार्किंग पर पाबंदी भी लगाई जाती है। लेकिन इसके बाद कार्रवाई कोई नहीं होती। शहर में माल ढुलाई के लिए आने वाले ट्रकों को भी ट्रांसपोर्ट नगर की बजाए रिहायशी एरिया में पार्क किया जा रहा है। हैवी ट्रैफिक और पुलिस की लापरवाही से पिछले 18 महीने में 18 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है, जबकि सैकड़ों घायल हुए हैं। इसके बावजूद प्रशासन गंभीर नहींं है।
नियमोंके अनुसार नहीं पार्क हो सकते वाहन : पंजाबशेड्यूल रोड एक्ट 1995 के अनुसार म्यूनिसिपल कारपोरेशन के अंतर्गत हाइवे के दोनों तरफ पांच-पांच मीटर जगह पर किसी भी तरह का स्थायी या अस्थायी कब्जा नहीं किया जा सकता और ना ही वहां वाहनों की पार्किंग की जा सकती है। लेकिन शहर में हाईवे समेत अन्य मुख्य सड़कों 100 फीट रोड, भट्टी रोड, पावर हाऊस रोड, बीबी वाला रोड आदि पर भी खुलेआम वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। इससे सिर्फ ट्रैफिक की समस्या पैदा होती है, बल्कि हादसे भी बढ़ रहे हैं।
बसंतविहार नगर में है सबसे ज्यादा समस्या :बसंत विहार में यह समस्या सबसे ज्यादा है। इस एरिया में फैक्ट्रियों की गिनती बहुत ज्यादा है। यहां पर अक्सर ही ट्रक चालक माल लेकर आते हैं। वह अपने ट्रक से माल उतारने के बाद ट्रक को सड़क किनारे रिहायशी एरिया में पार्क कर देते हैं। इस कारण वहां पर बच्चे खेलते समय अक्सर ही हैवी वाहनों की चपेट में जाते हैं। कई बार ऐसे हादसे भी हो चुके हैं। एक बार तो एक ट्रक के धक्के से एक मकान की दीवार भी गिर गई थी। जबकि 16 जून को सड़क पर खेल रहे एक बच्चे की हैवी वाहन की चपेट में जाने से मौत हो गई थी। इसके साथ अग्रवाल कॉलोनी, स्टेडियम एरिया में भी ट्रक सड़कों पर ही पार्क होते हैं। जिन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
1700हैवी वाहन रोजाना शहर में करते हैं प्रवेश : शहरमें रोजाना 1700 के करीब हैवी वाहनों का आवागमन होना है। इसमें करीब 1200 तो बसें हैं, जो शहर की मुख्य जीटी रोड से होकर गुजरती है, जिससे ट्रैफिक प्रभावित रहता है।