पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 500 आवारा पशुओं को डेरा पहुंचाएगा नगर निगम

500 आवारा पशुओं को डेरा पहुंचाएगा नगर निगम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम शहर में घूम रहे करीब 500 अावारा पशुओं को फरीदकोट के पास स्थित एक डेरे में पहुंचाएगा। इसके लिये पिछले करीब 10/15 दिनों से मुहीम चला रहा निगम अभी तक 132 अावारा पशुओं को उक्त डेरे में पहुंचा चुका है।

आवारापशु बन गई है शहर की बड़ी समस्या : शहरवासियों के लिये आवारा पशु एक गंभीर समस्या बनती जा रही है शहर के अलग अलग इलाकों में घूम रहे आवारा पशुओं के कारण आये दिन हादसे हो रहे हैं। कई लोग इनकी वजह से अपनी जान तक गंवा चुके हैं।

डेरेका लिया जा रहा है सहयोग : नगरनिगम द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों से पकड़े गये आवारा पशुओं को छोड़ने के लिये एक डेरे का सहयोग लिया जा रहा है। दरअसल फरीदकोट के पास स्थित बीड़ नामक जगह पर संतो का एक डेरा है। उक्त डेरे के अधिकार क्षेत्र में करीब 25 से 30 एकड़ जमीन आती है। डेरे के संतों ने अपने स्तर पर नगर निगम को सूचित कर उनसे कहा है कि शहार से पकड़े गये आवारा पशुओं को उक्त डेरे में पहुंचा दिया जाए। जहां डेरा संचालक उनकी सेवा संभाल करेंगे।

इन इलाकों से आवारा पशु किए जा चुके काबू

निगमकर्मचारी अब तक सिरकी बाजार,अमरीक सिंह रोड़,सिविल लाइंस,पटेल नगर,भारत नगर,कमला नेहरू कालोनी,नारंग रोड़,कन्हैया नगर,अग्रवाल कालोनी समेत कुछ अन्य क्षेत्रों से अब तक 132 आवारा पशुओं को पकड़ कर उक्त डेरे में पहुंचा चुका है।

सोमवारको 7 पशु पकड़े

निगमकर्मचारियों ने सोमवार को परसराम नगर क्षेत्र से 7 आवारा पशुओं को काबू कर उक्त डेरे में पहुंचा दिया। निगम के चीफ सैनेटरी इंस्पेक्टर रणवीर सिंह सेनेटरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार की अगुवाई में निगम कर्मचारियों ने आवारा पशुओं को काबू किया।

पशुआंे को पकड़ कर ले जाते हुए नगर निगम कर्मचारी।फोटो-अश्वनी काका