पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कौन दिखाएगा सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का आयोजन 19 को

कौन दिखाएगा सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का आयोजन 19 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| बठिंडापश्चिम वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की तरफ से कौन दिखाएगा सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न रामलीला क्लबाें के प्रतिनिधियों बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। आर्गेनाइजेशन के संस्थापक देसराज छत्तरीवाला ने बताया कि उक्त कार्यक्रम 19 अक्टूबर को शाम सवा पांच बजे बलवंत गार्गी ओपन एयर थियेटर, रोजगार्डन बठिंडा में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रभु श्रीराम पर आधारित गीतों पर आधारित कोरियोग्राफी की राेचक पेशकारी होगी। ये कार्यक्रम बठिंडा पश्चिम वेलफेयर आर्गेनाइजेशन रोटरी क्लब बठिंडा कैंट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें कोई भी क्लब, संस्था, स्कूल/कॉलेज या व्यक्तिगत तौर पर कलाकार अपनी पेशकारी देने के लिए एंट्री फार्म आर्गेनाइजेशन के दफ्तर या सीनियर पदाधिकारियों को 7 अक्टूबर तक दे सकते हैं। पेशकारी के लिए प्रतियोगी को केवल 7 मिनट का समय दिया जाएगा।