पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब 20 मिनट में लोगों को मिलने लगी फर्द की कॉपी

अब 20 मिनट में लोगों को मिलने लगी फर्द की कॉपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकार की ओर से राज्य में राजस्व रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने को खोले गए फर्द केंद्र जहां प्रदेश के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं, वहीं प्रवासी भारतीयों के लिए भी सहयोगी साबित हो रहे हैं क्योंकि गांव कंप्यूटराइज्ड होने के चलते प्रवासी भारतीय दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर अपनी जायदाद का रिकॉर्ड इंटरनेट के जरिए देख सकते हैं। केंद्र के जरिए फर्द की काॅपी लेने वाले व्यक्ति को मिनट में ही कापी मुहैया करवाई जाती है जिससे उनके समय की बचत होती है।

बठिंडा निवासियों के लिए खुशी की बात है कि प्रदेश में एकमात्र बठिंडा फर्द केंद्र ही आईएसओ (9001:2008) सर्टिफिकेशन वाला फर्द केंद्र है।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य में लागू सेवा के अधिकार कानून के तहत आवेदन के एक दिन के अंतराल में जमीन के रिकॉर्ड की तस्दीकशुदा कापी देनी होती है पर बठिंडा के फर्द केंद्र में यह कापी केवल 20 मिनट में 20 रुपये प्रति पेज दी जाती है। उन्होंने बताया कि जिले के 9 फर्द केंद्रों में अगस्त में 10,495 आवेदन प्राप्त हुए और सभी को कापी मुहैया हुई जिसकी एवज में 12.54 लाख रुपये राजस्व भी एकत्र हुआ। डॉ. गर्ग ने बताया कि पंजाब लैंड रेवेन्यू सोसायटी (पीएलआरएस) फर्द केंद्र चल रही है। जमीन की सभी फर्द वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट पीएलआरएस डाट ओआरजी डाट इन पर अपलोड की गई हैं जहां जमीन का रिकार्ड चेक करने के लिए अपने गांव और खेवट नंबर लिखकर सारा रिकार्ड जाना जा सकता है। एनआरआई इस प्रणाली से अपनी जमीन पर नजर रख सकते हैं। जिले के कुल 292 गांवों में 290 को कंप्यूटराइज्ड किया जा चुका है जबकि दो इलाके बठिंडा शहर गिलपत्ती को जल्द ही कंप्यूटराइज्ड कर दिया जाएगा। इस केंद्र समेत रामपुराफूल, तलवंडी सबनो, भगताभाईका, संगत, नथाना, गोनियाना मंडी, बालियांवाली एवं मौड़ मंडी आदि नौ फर्द केंद्र है। डॉ. गर्ग ने बताया कि रामपुराफूल में सबसे ज्यादा 1862 आवेदन जबकि बठिंडा में 1688, तलवंडी साबो में 1540, नथाना में 1406, बालियांवाली में 936, गोनियाना मंडी में 891, मौमें 884, संगत में 675 भगताभाईका में 613 आवेदनों का निपटारा किया गया।

फर्द केंद्र से फर्द की कॉपी लेते लोग।