26 तक दे सकते हैं आवेदन
बठिंडा|पंजाब सरकारद्वारा अंगहीन व्यक्तियों की भलाई के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों को स्टेट अवार्ड टू फिजिकल हैंडीकैप्ड साल 2014 के लिए 26 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। डीसी डॉ. बसंत गर्ग ने बताया कि आवेदनकर्ता दफ्तर जिला सामजिक सुरक्षा अधिकारी, पहली मंजिल कमरा नंबर 278 से 281 जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स बठिंडा से परफार्मा प्राप्त कर सकते हैं। जिला स्तरीय कमेटी की सिफारिश के आधार पर प्राप्त हुए आवेदनों संस्थाओं को स्टेट अवार्ड देने के लिए विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अवार्ड अंगहीन व्यक्तियों, कर्मचारी,खिलाडिय़ों संस्थाओं द्वारा अंगहीनों की भलाई के लिए काम करने वालों को दिया जाता है। उन्होंने बताया कि यह अवार्ड तीन दिसंबर को विश्व अपंगता दिवस पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थाओं एनजीओ को 25 हजार रुपये, अंगहीन खिलाड़ी को प्राप्ति के लिए 5 हजार रुपये, कर्मचारी व्यक्तिगत योग्यता के लिए 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। हर कैटेगरी में एक कर्मचारी, स्व रोजगार व्यक्तिगत को ही चुना जाएगा।