पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाने में नहीं था टॉयलेट, पॉटी करने के बहाने भाग गया हवालाती

थाने में नहीं था टॉयलेट, पॉटी करने के बहाने भाग गया हवालाती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरी के एक मामले में थाना कैंट में बंद आरोपी शुक्रवार को सिपाही को चकमा दे भाग गया। 23 सितंबर की रात पुलिस ने मोबाइल चोरी केस में सुखजिंदर देओण को पकड़ा था। सुबह करीब 7 बजे सुखजिंदर ने एक सिपाही को कहा, उसे टॉयलेट जाना है। हवालात में यह सुविधा होने पर सिपाही उसे थाने के गेट के पास बने टॉयलेट में ले गया। सिपाही बाहर इंतजार करने लगा। फिर इधर उधर हो गया। इसी पल का फायदा उठाकर सुखजिंदर खिसक गया।