- Hindi News
- आने वाले 6 महीने तक पंजाब झेलेगा कोयला संकट
आने वाले 6 महीने तक पंजाब झेलेगा कोयला संकट
कोल स्कैममें सुप्रीम कोर्ट की ओर से कैंसिल की गई कोल ब्लॉक में पंजाब के थर्मल प्लांट में भी काेयला संकट बढ़ने के आसार बन गए हैं। कारण पंजाब में कोयला सप्लाई करने वाली पैनम कंपनी का कोल ब्लॉक में शामिल होना है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस कोल ब्लॉक को मार्च 2015 तक चलाने की परमिशन दे दी है। कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले ही 18 सितंबर को पंजाब को कोल सप्लाई बंद कर दी थी। इससे आने वाले छह महीने पंजाब में कोयला संकट में गुजरेंगे। इसकी शुरुआत वीरवार से हो चुकी है। कोयले की कमी से लहरा मोहब्बत थर्मल के 210 मैगावाट क्षमता के यूनिट को कोयले की कमी से बंद करना पड़ा। अब बठिंडा, लहरा और रोपड़ थर्मल प्लांट के पास मात्र 6 दिन का कोयला बचा है। हालांकि इस संकट से निपटने के लिए पावरकॉम ने इंपोर्टड कोल इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। लेकिन उसकी क्वालिटी और महंगे दाम का कड़वा अनुभव 2005 में बिजली बोर्ड झेल चुका है, जिसके बाद इसका इस्तेमाल बंद कर दिया था।
तीनोंथर्मल प्लांटों को रोजाना चाहिए 40 हजार टन कोयला
पावरकॉमके तीनों थर्मल प्लांटों बठिंडा, लहरा मोहब्बत और रोपड़ को फुल लोड पर चलाने के लिए रोजाना 40 हजार टन कोयला चाहिए। इसके लिए रोजाना कोयले के 10 से 11 रैक पंजाब को चाहिए। लेकिन पैनम की सप्लाई बंद होने से पंजाब को मात्र 4 से 5 रैक रोजाना कॉल इंडिया की तरफ से मिल रहे हैं जो कुल डिमांड का मात्र 40 फीसदी है।
ऐसे में आने वाले छह महीने में अगर पंजाब के थर्मल प्लांट को चलाना है तो या तो बाहर से महंगे दाम पर कोयला इंपोट करना होगा या फिर पैनम से सप्लाई लेनी होगी। मगर पैनम की पिछले एक साल से कार्यप्रणाली ठीक नहीं रही, जिससे रोजाना 6 रैक कोयला सप्लाई का अनुबंध करने के बाद पैनम ने साल 2014-15 में मात्र 380 रैक कोयला ही पंजाब को दिया। इसकी रोजाना की एवरेज 2.50 रैक बनती है।
हालांकि पावरकॉम ने पैनम की डिमांड के अनुसार उन्हें 30 सितंबर तक की एडवांस पेमेंट भी दे दी थी। इसके बाद भी 18 सितंबर तक मात्र 60 रैक सप्लाई दी, जो अनुबंध से कम थी। इसके बाद कोयला देना ही बंद कर दिया। पंजाब में कोयला संकट से पर्याप्त उत्पादन कर पाने से डिमांड पूरी करने के लिए पावरकॉम बाहर से बिजली खरीद करता रहा। 21 सितंबर को 95 लाख यूनिट बिजली 4.38 रुपए प्रति यूनिट पर 4.2 करोड़ में खरीदी, 22 सितंबर को 61 ल