कैंटर पलटने से सात लोग घायल
बठिंडा|बठिंडा-मलोट रोडपर मुक्तसर हाईटेक प्वाईंट के समीप एक कैंटर अनियंत्रित होकर स्विफ्ट कार से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कैंटर चालक कैंटर पर सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों दीपू बंसल, अनमोल जोड़ा, कुनाल बांसल, रवि बांसल एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे तथा सभी जख्मियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जख्मी लोगों की पहचान विष्णु, बहादुर, कमल, जगराज सिंह, प्रवेश, लक्ष्मण तथा राजू निवासी नेपाल के तौर पर हुई, जो वेटर का काम करते थे। इस हादसे में कैंटर चालक जगराज सिंह की टांग फ्रैक्चर कर गई, जबकि जख्मी राजू तथा प्रवेश की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के समय कैंटर बठिंडा से गिदड़बाहा की तरफ जा रही थी।