पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादल ने नेशनल स्कूल गेम्स का उद्घाटन किया

बादल ने नेशनल स्कूल गेम्स का उद्घाटन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएमपरकाशसिंह बादल ने सोमवार को 87वें जन्मदिन पर पहला केक गांव बादल में घर पर काटा। इस अवसर पर सारे करीबी मौजूद थे। फिर वे सीएम गिदड्बाहा के मालवा स्कूल के स्थापना दिवस समागम में गए। स्कूल उनकी प|ी स्वर्गीय सुरिंद्र कौर बादल की देन है। 2 बजे बादल गांव में अपनी माता स्वर्गीय जसवंत कौर यादगारी स्कूल में पहुंचे। यहां उन्हेंने केक काटा नेशनल स्कूल गेमज का उद्घाटन किया। पंजाब में 6 मैरिटोरियस स्कूल खोले हैं, यहां 10वीं में 80 फीसदी अंक लेने वाले बच्चों को फ्री शिक्षा मिलेगी। करीब 4 बजे सीएम बादल गांव में बने रैस्ट हाउस में पहुंचे। यहां उन्हें बधाई देने वाले लोगों का देर शाम तक तांता लगा रहा।

पढ़ाई,सेहत और खेल जरूरी : बादलने खेलने आए बच्चों से कहा, एजुकेशन अहम है पर सेहतमंद होना उससे भी जरूरी है। सेहत खेलों से बनती है। इस लिए खेलों का जिंदगी अहम रोल है। बादल ने कहा कि उनके गांव की धरती सौभाग्यशाली है कि आज देश के 28 राज्यों की टीमें यहां नेशनल स्कूल गेम्ज में भाग लेने पहुंची हैं। शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने भी विचार रखे।

बठिंडा | बादलगांव के माता जसवंत कौर मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल में नेशनल स्कूल गेम्स के उद्घाटन समारोह में रश जुटाने की जिम्मेवारी शिक्षा विभाग की लगाई गई थी। इसके लिए मुक्तसर बठिंडा जिले के गांव बादल के आसपास स्थित सरकारी सेकेंडरी स्कूलों के 50 फीसदी स्टाफ और 20 बच्चे प्रति स्कूल समागम में पहुंचे। इसके तहत सुबह 9 बजे स्कूलों में फोन कर मौखिक निर्देश दिए गए और 10.30 बजे तक पहुंचने का समय दिया गया। जबकि सीएम बादल ने समागम में पहुंचने का समय दोपहर 2 बजे था। इससे स्कूली अध्यापक बच्चे समागम में पहुंचने के बाद घंटों वहां बैठे इंतजार करते रहे।