पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेरामुखी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले पर पर्चा दर्ज

डेरामुखी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले पर पर्चा दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| डेरासिरसा मुखी संत राम रहीम सिंह के खिलाफ अपशब्द लिखकर उसे वाट्सअप पर डालने पर थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस को शिकायत देकर परसराम नगर बठिंडा के डेरा प्रेमी गुरदीप सिंह ने बताया कि चार दिसंबर को मॉडल टाउन बठिंडा में रहने वाले गगनदीप सिंह ने अपने मोबाइल नंबर से उनके गुरू डेरा सिरसा प्रमुख संत राम रहीम सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दावली लिखकर उसके वाट्सअप पर भेज दिया था। इससे उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।