पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएमएस बनाने पर विवाहिता ने की खुदकुशी की कोशिश

एमएमएस बनाने पर विवाहिता ने की खुदकुशी की कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| अश्लीलवीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने से दुखी महिला ने जहरीली दवा पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। थाना सदर रामपुरा पुलिस ने महिला को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में भुच्चो मंडी के जोड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गांव गिल कलां की विवाहित महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि कुछ समय पहले उसकी जान-पहचान भुच्चो मंडी में स्थित एक लैबोरेटरी के मालिक सोनू सिंह से हुई थी, जो शादीशुदा है। जान पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदल गई। बाद में सोनू सिंह ने अपनी प|ी के साथ मिलकर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।