पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएलए जीत महिंदर परेशान कर रहे हैं हमें : ट्रांसपोर्टर्स

एमएलए जीत महिंदर परेशान कर रहे हैं हमें : ट्रांसपोर्टर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुखबीर बादल को लैटर लिखकर की शिकायत

नरिंद्रशर्मा| बठिंडा

एमएचईएलगुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी की ट्रांसपोर्टेशन को लेकर रामां ट्रक यूनियन और बाहरी ट्रांसपोर्टरों का झगड़ा डिप्टी सीएम सुखबीर बादल तक पहुंच गया है। रिफाइनरी से स्वतंत्र तौर पर माल उठाने वाले ट्रांसपोर्टरों ने सोमवार को सुखबीर को पत्र लिखकर लोकल विधायक पर उनको परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि तलवंडी साबो उपचुनाव के बाद के 4 महीने से रामां मंडी ट्रक यूनियन लोकल विधायक की शह पर बाहरी ट्रांसपोर्टरों को माल उठाने नहीं दे रही। लोकल प्रशासन भी विधायक के दबाव में है। उधर, अकाली विधायक जीत महिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना देना ही नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि रिफाइनरी के कुछ अफसरों बाहरी ट्रांसपोर्टरों का एक नैक्सेस यहां काम कर रहा है जो मिलकर इसे लूट रहे हैं और लोकल ट्रक ऑपरेटरों से काम छीना जा रहा है। इससे वह बेरोजगार हो रहे हैं। सिद्धू ने कहा कि ये मामला और रिफाइनरी प्रदूषण का मामला वह खुद सीएम और डिप्टी सीएम के समक्ष रखेंगे।