- Hindi News
- बीज मंत्र देकर श्रद्धालुओं को कष्ट निवारण का दिखाया रास्ता
बीज मंत्र देकर श्रद्धालुओं को कष्ट निवारण का दिखाया रास्ता
बठिंडा |मंत्रोच्चार सेभगवान का ध्यान धरकर कष्ट मिटाने का ज्ञान देकर संसार का कष्ट मिटा रहे ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी ने बठिंडा में लगाए 409वें समागम में लाखों लोगों को बीज मंत्र देकर उनका कष्ट मिटाया।
प्रभु कृपा दुख निवारण के बठिंडा के फेज थ्री ग्रीन सिटी के खुले प्रांगण में लगाए विशालकाय पंडाल में लाखों की तादाद में महिला-पुरुष श्रद्धालु उमड़े जोकि बठिंडा, मानसा ही नहीं बल्कि अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, फरीदकोट, मुक्तसर, ऊना, नंगल नाभा तक से लाखों की तादाद रही। शाम से देर रात तक कीर्तन भजन समागम होता रहा। श्रद्धालु शीतलहर के थपेड़ों की परवाह करते हुए रात भर जमे रहे और आखिर ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी ने श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। स्वामी जी ने श्रद्धालुओं के दुख सुने और उन्हें बीज मंत्र देकर कष्टों से निवारण का रास्ता सुझाया। स्वामी जी ने लोगों की अगाध श्रद्धा को देखते हुए बठिंडा में 50 एकड़ जमीन पर प्रभु कृपा धाम बनाने का ऐलान करते हुए स्थानीय प्रबंधकों से इसके लिए प्रक्रिया शुरू करने की हिदायत दी ताकि यहां के लोगों के हर दुख-कष्टों का निवारण हो।
दुख निवारण समागम में बीज मंत्र देते ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी महाराज