पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह ने किए खाटू श्याम के दर्शन

कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह ने किए खाटू श्याम के दर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | लोकनिर्माण मंत्री जनमेजा सिंह सेखों ने श्री श्याम प्रचार मंडल मौड़ के सहयोग से हलका मौड़ की संगतों के साथ श्री सालासर धाम श्री खाटू श्याम मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने सालासर धाम में श्री बालाजी महाराज की चौकी भरी। यात्रा के दौरान मौड़ के श्रद्धालुओं की ओर से निशान ध्वजा प्रसार चढ़ाने की रस्म जनमेजा सिंह सेखों ने श्रद्धा एवं सेवा से निभाई। जनमेजा सिंह सेखों ने कहा कि धार्मिक स्थलों के दर्शन से मन को असीम शांति मिलती है, वहीं संगतों में भाईचारा बढ़ता है। इस धार्मिक यात्रा में सीनियर अकाली नेता कृष्ण तायल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन कंवरजीत बंटी, करनैल सिंह, लीला घुमनिया, राजदीप सिंह नंबरदार, काला गर्ग, संदीप गब्बर, संजय शर्मा, तेजिंदर बांसल, गोरा गोयल, रवि कुमार, संदीप पप्पू, अमृतपाल सिंह हनी, हरविंदर काका, बोध सिंह, अशोक कुमार सिंगला, सोम शर्मा, रमेश गर्ग, बिट्टू कालिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, हरमंदर अविनाश, जगदीश जैलदार, सिकंदर जैलदार, अमर नाथ समेत भारी संख्या में संगत शामिल थी।

श्री खाटू श्याम बाबा का निशान लेकर जाते लोकनिर्माण मंत्री जनमेजा सिंह सेखो।