पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संकट के समय परमात्मा के नाम सुमिरन से टल जाते हैं सभी कष्ट

संकट के समय परमात्मा के नाम सुमिरन से टल जाते हैं सभी कष्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतमतसत्संग समिति की ओर से पावर हाउस रोड शिव मंदिर में कराई जा रही श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का सोमवार को शुभारंभ हुआ। शाम 4 से 6 बजे तक चलने वाली कथा में पहले ही दिन सैकड़ों की तादाद में महिला-पुरुष श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे।

श्रीमदभागवत की महत्ता बताते हुए स्वामी व्यासानंद महाराज देहरादून वाले ने बताया कि भागवत में जिंदगी का सार है, जिसका प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिंदगी में पठन एवं श्रवण का मौका नहीं चूकना चाहिए।

उन्होंने भागवत के विभिन्न प्रसंगों का व्याख्यान करते हुए कहा कि परमात्मा के स्मरण मात्र से बड़े से बड़ा कष्ट-दुख:ख टल जाते हैं लेकिन इंसान संसार को ही सदैव याद रखे रहता है जोकि अविस्मरणीय है। स्मरणीय तो इस संसार को बनाने वाले भगवान हैं, उसे हर पल, हर घड़ी याद रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रसन्न व्यक्ति के पास जाने से मन प्रसन्न होता है जबकि दुखी व्यक्ति का साथ करने से असंतोष एवं उदासी के भाव जाग्रत होते हैं।

पावर हाऊस रोड के शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत का श्रवण करते श्रद्धालु।

स्वामी व्यासानंद जी प्रवचन देते हुए।