बाबा साहेब को किए श्रद्धासुन अर्पित
बठिंडा | एससीबीसी अध्यापक यूनियन ने टीचर्स होम में डॉ. भीमराव अंबेडकर का प्री निर्वाण दिवस मनाया। बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के दीपक से उजियारा लाने का आह्वान किया। संरक्षक चेतराम, चीफ आर्गेनाइजर बलजीत सिंह, महासचिव नरिंदर भंडारी, नंद लाल जिला प्रधान महिंदर पाल सिंह ने बाबा साहेब के चित्र पर फूलमालाएं पहनाई। चेतराम ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर ने जो अधिकार उन्हें संविधान में दिए हैं, उन्हीं की बदौलत वे उच्च पदों पर विराजमान हैं। जिला प्रधान महिंदर पाल ने कहा कि जिन नौकरियों पर वे काम कर रहे हैं और बच्चे स्कूल-कॉलेजों में उच्च शिक्षा ले रहे हैं, सब डॉ. अंबेडकर की ही देन है।