पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने किए धार्मिक स्थलों के दर्शन

बच्चों ने किए धार्मिक स्थलों के दर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा |खालसा सीनियरसेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को शैक्षणिक टूर पर ले जाया गया। प्रिंसिपल नाजर सिंह ढिल्लों ने विद्यार्थियों के ग्रुप को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। इस टूर के दौरान बच्चों ने पवित्र धार्मिक स्थल मनीकरण साहिब में अपने उज्जवल भविष्य एवं स्कूल की प्रगति के लिए अरदास की। जगतार सिंह, चरणजीत कौर, दविंदर कौर, गुरप्रीत कौर, कुलविंदर कौर, हरप्रीत कौर भरमवीर कौर के नेतृत्व में बच्चों ने मनीकरण साहिब में माथा टेका और यहां की ऐतिहासिक धार्मिक आस्था के बारे में जानकारी हासिल की। कमलेश कौर, परमजीत कौर निर्मला गर्ग की रहनुमाई में बच्चों ने साइंस सिटी कपूरथला का भ्रमण करके वैज्ञानिक आविष्कारों की बारीकी से जानकारी ली। इस टूर में जसवंत सिंह, हरप्रीत सिंह, रेणु सिंगला साइंस अध्यापिका परमजीत कौर भी शामिल थे।