पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदीप ने रेसलिंग में जीता गोल्ड मेडल

संदीप ने रेसलिंग में जीता गोल्ड मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा |60वीं इंटरस्टेट रेसलिंग में बठिंडा के संदीप सिंह ने पहला स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल जीता। पटियाला में 1 से 5 दिसंबर तक आयोजित प्रदेश स्तरीय मुकाबलों में खालसा सीनियर सेकंडरी स्कूल की दसवीं कक्षा के छात्र संदीप सिंह ने अपने बाहुबल का परचम फहराते हुए पहला स्थान हासिल किया। स्कूल पहुंचने पर छात्र संदीप सिंह उनके पिता सागर सिंह का प्रिंसिपल नाजर सिंह डायरेक्टर दिलबाग सिंह तलवाड़ ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और संदीप को शाबाशी दी। इस अवसर पर कोच जसवंत सिंह, इंचार्ज निर्मला गर्ग एवं वीरपाल कौर ने संदीप की हौसला अफजाई की। चरणजीत कौर ने छात्र संदीप सिंह को सम्मान के तौर पर 500 रुपए एक टीन देसी घी देने का ऐलान किया।