बलबीर पाल के निधन पर शोक जताया
बठिंडा | धोबीबाजार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान ओबराय कलेक्शन के मालिक सोनू ओबराय के पिता वार्ड नंबर-49 के पूर्व पार्षद रचना ओबराय के ससुर बलबीर पाल ओबराय का रविवार की सुबह देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार दाना मंडी स्थित राम बाग में किया गया। उनके अंतिम संस्कार पर पूर्व मंत्री चिरंजी लाल गर्ग, सतीश अरोड़ा, सुनील सिंगला मुन्ना, रमन कपूर, संजीव बांसल, विवेक मित्तल, वनीश काटिया, जनकराज गर्ग, सोहन महेश्वरी, राज कुमार सूद, डॉ. पंकज मल्होत्रा, रजिंद्र बिट्टू, विजय जिंदल, एम.एम.बहल, रोहित अग्रवाल, संदीप बांसल, जसबीर जस्सा, कमल गुप्ता, पवन गर्ग सीए, अनिल शर्मा, संजीव गर्ग, मनमोहन सिंह कुक्कू, दरवजीत ठाकुर, नरिंद्र कामरा, मुकेश बिट्टू जयपुर ज्वैलर्स, राकेश गोयल, सतीश जिंदल के अलावा शहर की सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।