मेडिकल शोध के लिए किया शरीर दान
बठिंडा | डेरासच्चा सौदा की प्रेरणा से परसराम नगर गली नंबर-दो वासी अशोक कुमार इंसां, राजकुमार इंसां ने अपनी माता प्रेमलता इंसां के देहावसान के बाद उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल शोध कार्य के लिए दान कर दिया। माता प्रेमलता इंसां की ओर से लिए गए प्रण के अनुसार उनके निधन के बाद सोमवार को परिवार ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए शरीर दान कर दिया। उनका शरीर कॉलेज आफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ के डॉ. एमसी सक्सेना को मेडिकल खोज के लिए सौंप दिया गया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की अगुवाई में माता प्रेमलता इंसां अमर रहे के नारों के बीच मृत देह को फूलों से सजाई एंबुलेंस में सचखंड वासी के निवास स्थान से विदाई दी गई। इससे पूर्व माता प्रेमलता इंसां की दोनों आंखें भी दान कर दी गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी, यूथ वीरांगना उषा इंसां, पतंजलि मेंबर गुरदेव सिंह इंसां, केवल बराड़ इंसां, माध्वी इंसां, कुलदीप इंसा, सत्या इंसां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग बिशन दास इंसां, जिला पंद्रह मेंबर समितियों के सेवादार, एवं विभिन्न ब्लाकों से साध-संगत ने माता प्रेमलता इंसां को श्रद्धांजलि दी।