पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्तनपान कराने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा नहीं

स्तनपान कराने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तर्कशीलसोसायटी पंजाब की बठिंडा इकाई की तरफ से पुरानी तहसील बठिंडा के नजदीक स्थित पेंशनर्स भवन में सोमवार को कैंसर अवेयरनेस सेमिनार आयोजित किया गया।

सेमिनार के दौरान पंजाब कैंसर केयर सेंटर बठिंडा के डॉ.अनुज बांसल (डीएम) तथा डॉ.दयाल प्रताप (किडनी रोग स्पेशलिस्ट) ने उपस्थित लोगों को कैंसर रोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कैंसर के शुरूआती लक्षण, इलाज बचाव संबंधी जानकारी भी दी। डॉ.अनुज बांसल ने कहा कि फसलों में रासायनिक खादों का अधिक इस्तेमाल होने, फास्ट फूड खाने, सेहत की सही देखभाल नहीं होने से कैंसर रोग की संभावना रहती है। बच्चों को स्तनपान नहीं करवाने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा रहता है।

डॉ.दयाल प्रताप ने बताया कि फर्स्ट स्टेज में कैंसर की पहचान हो जाने पर कैंसर का 100 प्रतिशत इलाज संभव है। दोनों डॉक्टरों ने लोगों द्वारा कैंसर से संबंधित पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने शरीर के हर अंग के कैंसर की शुरूआती लक्षणों के बारे बताया। अंत में सोसायटी के नेता भूर सिंह महमा सरजा बठिंडा, इकाई नेता राम सिंह निर्माण, बलदेव सिंह, सुखविंद्र सिंह माईसरखाना तथा हरनेक सिंह ने डॉक्टरों को सोसायटी का यादगारी चिह्न भेंट करके सम्मानित किया। इस दौरान मास्टर ज्ञान सिंह, हरिंदर कुमार द्वारा तर्कशील साहित्य की स्टॉल लगाई गई।

तर्कशील सोसायटी द्वारा आयोजित सेिमनार में कैंसर संबंधी जानकारी देते डॉक्टर।

अवेयरनेस