ड्राइंग में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बठिंडा | हेल्थस्ट्रीट अस्पताल में सिपला कंपनी के सहयोग से सोमवार को बच्चों के लिए ड्राइंग कंपीटिशन का आयोजन किया गया। इसमें 6 साल तक की आयु के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न थीम पर आधारित सुंदर-सुुंदर ड्राइंग बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. अजय गुप्ता ने बच्चों की कला की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।