पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झील नंबर 3 में अब वाटर पार्क की जगह बनेगा एम्यूजमेंट पार्क

झील नंबर-3 में अब वाटर पार्क की जगह बनेगा एम्यूजमेंट पार्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीडीएकी ओर से थर्मल की झील नंबर 3 के साथ बनाया जाने वाला वाटर पार्क अब एम्यूजमेंट पार्क के नाम से बनाया जाएगा। इसके लिए बीडीए 2.2 एकड़ जगह में प्लानिंग कर रहा है।

वाटर पार्क बनाने की योजना को बीडीए काफी देर से तैयार कर रहा था। लेकिन यह किसी कारण पूरी नहीं हो सकी। अब बीडीए ने सरकार के कहने पर वाटर पार्क की जगह एम्यूजमेंट पार्क को बनाने की योजना तैयार की है। जिसके लिए अभी थर्मल से मंजूरी लेना बाकी है।

वहीं बीडीए ने थर्मल से मंजूरी लेने के लिए 15 दिन पहले ही अप्लाई किया है। जो अब थर्मल की मीटिंग के बाद ही मिलेगी। वहीं बीडीए को थर्मल से मंजूरी मिलने के बाद ही टेंडर काल किया जाएगा।

प्रोजेक्टबदलने के कारण हुई देरी

बीडीएकी ओर से झील नंबर 3 के साथ पहले वाटर पार्क बनाया था। जिसके लिए उनके द्वारा थर्मल से पांच साल की मंजूरी मांगी गई। जो थर्मल की मीटिंग में दे दी गई।

अब बीडीए ने सरकार के कहने पर वाटर पार्क की जगह एम्यूजमेंट पार्क बनाने की योजना बनाई। जिसके लिए 15 साल के लिए मंजूरी मांगी। अब प्रोजेक्ट के बदल जाने से पूरी प्रक्रिया को फिर से किया जाने लगा। जिसको लेकर बीडीए ने 15 दिन पहले ही थर्मल में मंजूरी के लिए अप्लाई किया।

अब थर्मल की मीटिंग में यह बात उठाई जाएगी। जिसके बाद बीडीए अपने काम को शुरू कर सकेगा।

मीटिंग में जो फैसला होगा, उसे लागू करेंगे

^पहलेयहां वाटर पार्क बनना था, जिसके लिए पांच साल की मंजूरी मांगी गई थी। अब बीडीए ने पूरे प्रोजेक्ट को बदल दिया है। जिसके लिए 15 वर्ष की मंजूरी मांगी जा रही है। जैसा फैसला होगा,उसे लागू कर दिया जाएगा। सुमेशबंसल, एक्सईएन,थर्मल।

थर्मल की मंजूरी के बाद होगा काम शुरू

^हमनेसरकार के कहने पर प्रोजेक्ट को बदला है। अब यहां पर नेशनल इंटरनेशनल की गेम्स को बनाया जाएगा। इसके लिए जैसे ही थर्मल से मंजूरी मिलती है हम काम को शुरू कर देंगे। वरिंदरकुमार शर्मा, मुख्यप्रशासक, बीडीए।

बीडीए की ओर से बनाए जाने वाले एम्यूजमेंट पार्क में नेशनल इंटरनेशनल लेवल की गेम्स को स्थापित किया जाएगा। जिसके लिए कांट्रेक्टर को ठेका दिया जाएगा। इस पर करीब 10 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। वहीं बीडीए द्वारा पार्क की रेनोवेट करने के लिए जो खर्च किया जाएगा। वह करीब 1 करोड़ की लागत से किया जाएगा। एम्यूजमेंट पार्क के बनने से यहां पर कई प्रकार की फन गेम