पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा फरीद कॉलेज में लेक्चर सेशन आयोजित

बाबा फरीद कॉलेज में लेक्चर सेशन आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | बाबाफरीद कॉलेज में इनोवेटिव टीचिंग मैथडोलॉजी के तहत विषय विशेष पर लेक्चर सेशन आयोजित किया गया। इस दौरान यादविंदरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तलवंडी साबो के असिस्टेंट प्रोफेसर सुखविंदर सिंह ने कंप्यूटर साइंस में बीसीए पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को कंपाइलर विषय के बारे विस्तार से बताया। वहीं एमएससी आईटी के विद्यार्थियों को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर के असिस्टेंट प्रोफेसर गुरअवतार सिंह संधू ने कंप्यूटर ग्राफिक्स प्रोजेक्शन थ्री डी क्लिपिंग से अवगत कराया। बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से माइक्रोबाइल टेक्नोलॉजी एवं डिस्कवरी विषय पर एसएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेश सिंगला ने जानकारी दी। डॉ. सिंगला ने माइक्रोबायोलॉजी की विभिन्न तकनीकों की जानकारी बीएससी बायोटेक के विद्यार्थियों को दी। इसी तरह कॉलेज के केमिस्ट्री विभाग की ओर से नेमिंग रिएक्शन पर एनआईआईटी जालंधर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वरिंदर सिंह ने संबोधित किया। अंग्रेजी में पंजाबी यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर के प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह रोमाणा ने भाषण दिया। वहीं पंजाबी विभाग की ओर से पंजाबी साहित्य के इतिहास के बारे पंजाबी यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर मुक्तसर के डायरेक्टर प्रो. परमजीत सिंह ढींगरा ने एमए पंजाबी के विद्यार्थियों को संबोधित किया। संस्था के डिप्टी डायरेक्टर अकादमिक डॉ. प्रदीप कौड़ा ने इसे स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद बताया।