पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीआरटीसी पेंशनरों ने की बकाया देने की मांग

पीआरटीसी पेंशनरों ने की बकाया देने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीआरटीसीपेंशनर्स एसोसिएशन की तरफ से सोमवार को अपनी मांगों को लेकर बस स्टैंड पर रोष धरना दिया गया। इस दौरान पेंशनरों ने पीआरटीसी मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। एसोसिएशन के प्रधान बाली सिंह, महासचिव गुरबचन सिंह ने पीआरटीसी मैनेजमेंट से मांग करते हुए कहा कि उनका 4 महीनों से बकाया पेंशन का भुगतान किया जाए। मेडिकल बिलों का बकाया, 2006 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों के किश्तों का बकाया ग्रेच्युटी, ड्यूटियों के बकाया पड़े फंड का भुगतान जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर पीआरटीसी मैनेजमेंट सरकार ने पीआरटीसी पेंशनरों के बकाये का भुगतान और अन्य मांगों को पूरा करने संबंधी कोई जल्द ही कोई फैसला नहीं लिया, तो एसोसिएशन सरकार पीआरटीसी मैनेजमेंट के खिलाफ जोरदार संघर्ष छेड़ेगी। रोष धरने को एसोसिएशन के चेयरमैन गुरजीत इंदर सिंह राणा, महासचिव चूड़ सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह, वाइस चेयरमैन भगत राम, जसपाल कौर, देसराज, गुरदीप सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

पीआरटीसी पेंशनर्स अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।