- Hindi News
- मास्टर्स चैंपियनशिप में हर्ष, बलजीत को मेडल
मास्टर्स चैंपियनशिप में हर्ष, बलजीत को मेडल
मस्तुआणासाहिब में आयोजित 35वीं पंजाब मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में बठिंडा के बलजीत सिंह हर्ष भंडारी ने अहम स्थान प्राप्त किए हैं।
इसमें मास्टर ने तीन आइटमों में भाग लिया और तीनों आइटमों में गोल्ड मैडल प्राप्त किया।जबकि हर्ष ने शॉट पुट में तीसरा 100 मीटर रेस को 16 स्किटों में पूरा करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। अब वो नेशनल मास्टर्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए एलिजिबल हो गए हैं।
बेटेकी याद को सहारा बना उतरे मैदान में : बठिंडाके माडल टाउन में रहने वाले रिटायर्ड अध्यापक बलजीत सिंह का बेटा यूक्रेन में पढ़ाई करता था, जिसकी पानी में डूबने से वहीं मौत हो गई थी।
उसे खेलों का बहुत शौक था। मस्तुआणा साहिब में होने वाली खेलों के बारे में जब उनको पता चला तो उन्होंने बेटे को याद किया और वहां पहुंच गए और वहां पर शॉट पुट,जेवेलिन थ्रो डिस्कस थ्रो आइटमों में भाग लिया और तीनों आइटमों में ही गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
बलजीत सिंह ने 50 प्लस केटेगरी में भाग लिया और शॉट पुट में 12.76 मीटर,जेवेलिन थ्रो में 34.28 मीटर डिस्कस थ्रो में 35.60 मीटर फैंक पर तीनों आइटमों में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल प्राप्त किया।
नेगेटिव खून ग्रुप के 92 बार खूनदान करने वाले बठिंडा के हर्ष भंडारी ने 35 प्लस केटेगरी में भाग लिया। इसमें उन्होंने शॉट पुट में 6.14 मीटर गोला फैंक कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस को महज 16 स्किटों में पूरा करके दूसरा स्थान प्राप्त किया।
हर्ष भंडारी ने चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाया।
बठिंडा के मास्टर बलजीत सिंह ने पंजाब मास्टर्स चैंपियनशिप में तीन आइटमों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।