- Hindi News
- झोंपड़ी वालों को जगह देने को एसएसपी को ज्ञापन
झोंपड़ी वालों को जगह देने को एसएसपी को ज्ञापन
बठिंडा | लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रधान किरनजीत सिंह गहरी की अगुवाई में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी इंद्र मोहन सिंह भट्टी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने एसएसपी से विशाल नगर से विस्थापित हुए झुग्गी-झोपड़ी वालों को प्रशासन की तरफ से स्थायी जगह देने की मांग की। प्रदेश प्रधान किरणजीत सिंह गहरी ने कहा कि विशाल नगर से विस्थापित झुग्गी-झोंपड़ी वालों को बसाने की बजाय पिछले कई दिनों से प्रशासन द्वारा उन्हें कभी इधर कभी उधर किया जा रहा है। लेकिन स्थायी जगह उन्हें नहीं दी जा रही है। उन्हें बसाने की बजाय प्रशासन द्वारा टालमटोल किया जा रहा है। अभी तक उनकी समस्या का कोई हल नहीं हुआ। इनको जहां भी जगह दी जाती है। वहां पर स्थानीय लोगों द्वारा रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया जाता है। ऐसे हालातों को देखते हुए प्रशासन को पहल करके इनके लिए स्थायी जगह का प्रबंध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इनके लिए स्थायी जगह का प्रबंध नहीं किया जाता, तो उनके द्वारा जोरदार रोष प्रदर्शन किया जाएगा। अगर फिर भी कोई हल नहीं निकला, तो उनके द्वारा भूख हड़ताल भी शुरू की जाएगी। उनका प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा। जब तक गरीबों को जगह नहीं दी जाती।
लोजपा नेता किरनजीत सिंह गहरी के नेतृत्व में एसएसपी को मांग पत्र दिया गया।