पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएसपी को ज्ञापन देकर दलित समाज ने की कार्रवाई की मांग

एसएसपी को ज्ञापन देकर दलित समाज ने की कार्रवाई की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवगोविंदपुरा के दलित समाज की तरफ से सोमवार को एसएसपी इंद्रमोहन सिंह को एक ज्ञापन देकर दलित भाईचारे को सुरक्षा देने और उन पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में दलित भाईचारे ने एक राजनीतिक दल से संबद्ध लोगों पर दलितों को जातिसूचक शब्द बोलने लाठियों से पीटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। गुरजंट सिंह, गुरप्रीत सिंह, काका सिंह, जसविंद्र सिंह, सुक्खा सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोग दलितों को जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित करते हैं। इसका विरोध करने पर उनके समाज के लोगों को आरोपियों ने लाठियों से पीटा और अब जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। लेकिन उक्त आरोपियों के राजनीतिक रसूख के चलते पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। लोगों ने बताया कि वह एक मृत गाय को बीमारी फैलने के डर से पंचायती जमीन पर दफनाना चाहते थे। परंतु गाय को दफनाने के लिए जब गड्ढा खोद रहे थे तो कुछ व्यक्तियों ने उन पर पर हमला कर दिया और लाठियों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित भी किया। इस हमले में जख्मी लखविंदर सिंह अभी नथाना अस्पताल में उपचाराधीन है। उसका बयान लेने के बाद भी पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इसके उलट आरोपियों के बयान पर दलित भाईचारे के लोगों पर थाना नथाना में झूठा मामला दर्ज कर लिया गया। जिससे गांव में रहने वाले दलित समाज के लोग दहशत में है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और दलित भाईचारे के लोगों पर दर्ज किए गए झूठे मामले को रद्द करने की मांग की। इस मौके पर गिरदौर सिंह, बिट्टू, तेज कौर, मंजीत कौर, बिंदर कौर, जसविंद्र कौर, गुरदेव कौर समेत अन्य गांव वासी भी उपस्थित थे।

लोक जनशक्ति पार्टी के राज्य प्रधान किरनजीत सिंह गहरी के नेतृत्व में गांव के लोगों ने एसएसपी को मांग पत्र दिया।