पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज वर्कर यूनियन का रोष प्रदर्शन आज

सीवरेज वर्कर यूनियन का रोष प्रदर्शन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | अपनीमांगों को लेकर सीवरेज वर्कर यूनियन की ओर से मंगलवार से रोष प्रदर्शन का सिलसिला शुरू किया जाएगा। यूनियन के प्रधान शाम लाल चांवरिया ने बताया कि सीवरेज वर्कर यूनियन की ओर से अपने कर्मचारियों को पक्का करने, नई भर्ती करने और अन्य मांगों पर विचार करने के लिए प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया गया था। लेकिन प्रशासन ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया। वह अपनी हड़ताल के दौरान शहरवासियों को परेशान नहीं करना चाहते। लेकिन प्रशासन द्वारा उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान दिए जाने के कारण उनको प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों काे पूरा नहीं किया गया, तो उनके द्वारा अाने वाले दिनों में संघर्ष को तेज किया जाएगा। ये रोष प्रदर्शन उनकी मांगें पूरी होने के बाद ही समाप्त होगी।