सड़क पर शराब पी रहे छह काबू
बठिंडा | सरेआमसड़कों पर खड़े होकर शराब पीने के आरोपी छह लोगों को कोतवाली पुलिस ने काबू कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया है। थाना कोतवाली के एएसआई हरजीवन सिंह के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर के समीप तीन लोग सड़क के बीचों-बीच मोटरसाइकिल खड़ा कर सरेआम शराब पी रहे है। इसके चलते वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शराब पी रहे गगनदीप सिंह, अरूण कुमार निवासी आवा बस्ती सुनील कुमार निवासी ठाकुर कालोनी को गिरफ्तार किया है। इधर, थाना कोतवाली के हवलदार राजवीर सिंह ने सूचना के आधार पर स्थानीय रोजगार्डन चौक में कार खड़ी कर उसमें सरेआम शराब पी रहे तीनों युवकों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी संजय कुमार निवासी धोबियाना बस्ती, अमित कुमार निवासी जनता नगर बठिंडा और दलीप कुमार निवासी सिकंदर पुरा मोहल्ला बठिंडा के खिलाफ एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज किया है।