पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुलेआम घूम रहे संगीन मामलों में आरोपी 475 मोस्ट वांटेड

खुलेआम घूम रहे संगीन मामलों में आरोपी 475 मोस्ट वांटेड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कईसालों से जिला पुलिस अदालत से अलग अलग संगीन मामलों के करीब 475 भगोड़े जिला पुलिस के लिए सिरदर्दी बने हुए हैं। हालांकि इनकी धरपकड़ के लिए पीओ स्टाफ अपने स्तर पर कोशिश तो कर रहा है लेकिन ये नाकाफी साबित हो रहे हैं। कारण उनके पास नफरी की कमी है। नफरी के अभाव और अन्य ड्यूटियों कारण भगोड़ों को पकड़ने में पीओ स्टाफ कोशिशों के बावजूद नाकाम साबित हो रहा है।

जिलेके 19 थानों में करीब 475 भगोड़े

जिलेमें कुल 19 थाने हैं जिनके अधीन कई सालों से संगीन आरोपों के अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इन थानों में जहां आतंकी, हत्यारोपी, हत्या का प्रयास करने वाले, अवैध हथियार रखने के आरोपी, ठगी के मामले में वांछित, दुष्कर्म नशा तस्कर शामिल हैं। कोतवाली के अधीन करीब 195 भगोड़े,थाना थर्मल के अधीन 12,थाना तलवंडी साबो अधीन 11,थाना सदर अधीन 26,थाना संगत के 29,थाना रामपुरा के 32,थाना रामा के 10,थाना फूल के 9,थाना नहियांवाला के 19,थाना दियालपुरा के 19,थाना बालियांवाली के 13,थाना कैंट के 22,थाना कोटफत्ता के 8,थाना मौड़ के 28,और थाना नथाना के करीब 21 भगोड़ों की पुलिस की तलाश है।

पुलिसकी वर्किंग पर सवाल, पीओ सेल के बावजूद ये हाल क्यों?

प्रदेशके हर जिले में भगोड़ों को पकडऩे के लिए पीओ सैल बनाया गया है। हर सप्ताह प्रदेश में करीब 40 पीओ को पकडऩे का दावा भी किया जाता है, बावजूद इसके अभी तक 1700 भगोड़े पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है।

चुनावआयोग ने दिये थे पकड़ने के आदेश

गौरहो कि चुनाव आयोग ने इसी साल मार्च में लोकसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पंजाब पुलिस को चार आदेश दिए थे। पहला-असला धारकों के असलहे जमा करवाने का, दूसरा माहौल खराब करने वाले या पुराने अपराधियों पर 107/151 का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने का,तीसरा अदालत से जारी होने वाले गैर-जमानती वारंटों को जल्दी तामील करवाना और चौथा भगोड़े पकडऩे का, जिसमें पुलिस चूक रही है।

गंभीरता से स्ट्रेटजी बनाई जाएगी

^मैंएक दो दिनों में चार्ज संभालूंगा। इसके बाद इस मामले पर गंभीरता से विचार कर स्ट्रेटजी बनाई जायेगी ताकि भगोड़ों को काबू किया जा सके। कुलदीपशर्मा,एसपी डी

24 साल से भगोड़े भी लिस्ट में

भगोड़ोंमें संगीन मामलों में वांछित 4 आतंकी,27 हत्यारोपी, 20 हत्या का प्रयास करने व