साध्वी का बयान कोई मुद्दा नहीं
बठिंडा | केंद्रीयमंत्री साध्वी ज्योति निरंजन की ओर से पिछले दिनों लोकसभा में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने की लोकसभा राज्यसभा में माफी मांग लेने के बावजूद इसे तूल देने को अखिल भारतीय कश्यप मल्लाह निशाद मेहरा कुम्हार महासंघ ने अनुचित कदम बताया है। सोमवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय महासचिव बिक्कर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल में भारतीय कश्यप मल्लाह निशाद मेहरा कुम्हार के 4 लोकसभा जबकि 1 राज्यसभा मेंबर हैं जिनमें एक केंद्रीय मंत्री भी है। ज्योति निरंजन के बयान को मुद्दा बनाकर हवा देना बसपा-सपा कांग्रेस की चाल हैं। उनके समाज का भाजपा की ओर झुकाव होना ही इनकी कमजोरी मानसिकता दर्शा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह पार्टियां अपनी हरकतों से बाज आईं तो उन्हें तीखा संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। सभी महासंघ का किसी साथ भी कोई वैर-विरोध नहीं बल्कि पिछड़े समाज को ऊंचा उठाने वाला महासंघ है। बैठक में दारा सिंह मेहरा, अंग्रेज सिंह राजा, प्यारा सिं,ह मंदर सिंह, सरदार सिंह, डॉ. किंदा सिंह, छिंदर सिंह मेहरा जाति से संबंधित दर्जनों नौजवानों ने भाग लिया।