पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिड डे मील मुलाजिम पेन डाउन हड़ताल पर

मिड डे मील मुलाजिम पेन डाउन हड़ताल पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | सेवाएंनियमित करने को अब प्रदेश के मिड डे मील दफ्तरी मुलाजिमों ने भी संघर्ष का बिगुल बजा दिया है और 3 दिसंबर से प्रांतीय स्तर पर कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेश प्रधान प्रवीण शर्मा ने कहा कि वे मांगों के संबंध में डीजीएसई और मुख्यमंत्री बादल को मांग पत्र दे चुके हैं लेकिन इसके मांग को अनदेखा किया जा रहा है। अब वे सरकार के खिलाफ जोरदार संघर्ष शुरू करते हुए 13 दिसंबर को लुधियाना में पोल खोल रैली करेंगे जिसमें वे राज्य के 15 से 20 हजार कुक वर्कर भी शामिल होंगे।

सचिव स्वराज सिंह ने चेतावनी दी कि कलम छोड़ हड़ताल अनिश्चित काल के लिए है जिसे मांगें माने जाने तक जारी रखा जाएगा। प्रदेश सीनियर उप प्रधान निर्मलजीत सिंह ने कहा कि उनके हड़ताल पर चले जाने से स्कूलों को मिड डे मील संचालन में दिक्कत हो जाएगी जिसमें कुकिंग कास्ट की राशि, अनाज की सप्लाई, गैस सप्लाई आदि सेवाएं प्रभावित होंगी क्योंकि इन्हीं कर्मचारियों की ओर से यह सुविधाएं स्कूल स्तर पर पहुंचाई जाती है। साथ ही बच्चों को परोसे जाने वाले अनाज एवं खाने की क्वालिटी को चेक करने का भी सवाल खड़ा हो जाएगा

उन्होंने कहा कि 2007 से शुरू हुए मिड डे मील योजना के तहत वे 2009 से सेवाएं दे रहे हैं और 1 अप्रैल 2014 से रेगुलर ग्रेड पे की मांग कर रहे हैं और अब वे अपने संघर्ष को व्यापक स्तर पर चलाने के लिए पंजाब के सभी मिड डे मील कुक वर्करों को साथ लिया जाएगा ताकि पंजाब में मिड डे मील का काम पूरी तरह से ठप कर दिया जाएगा।