पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिश्वत लेने पर पंजाब एग्रो के मैनेजर इंचार्ज को 2 साल कैद

रिश्वत लेने पर पंजाब एग्रो के मैनेजर इंचार्ज को 2 साल कैद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनाज ढुलाई का ठेका देने के नाम पर 12 हजार रिश्वत लेने वाले पंजाब एग्रो के जिला मैनेजर नरिंदरजीत सिंह और प्लिंथ इंचार्ज राम परवेज को अदालत ने 2-2 साल कैद की सजा सुनाई है। दोनों को विजिलेंस ने 2013 में पैसे के साथ पकड़ा था। गुरजिंदर सिंह ने शिकायत दी थी कि वह तलवंडी शाखा का ढुलाई का काम लेना चाहता था। इसके बदले रिश्वत मांगी गई। दोनों को 5-5 हजार जुर्माना भी देना होगा। जुर्माना ना भरने पर 2 महीने ज्यादा जेल काटनी होगी।