बठिंडा | पीआरटीसी बठिंडा डिपो के अधिकारियों ने वीरवार देर रात्रि एक चालक को बस स्टैंड में खड़ी एक बस से डीजल चोरी करते काबू कर लिया। अधिकारियों ने आरोपी चालक के पास 40 लीटर डीजल बरामद किया। आरोपी चालक चंडीगढ़ डिपो की बस से डीजल चोरी कर रहा था। जानकारी अनुसार, वीरवार देर रात्रि रात्रि पीआरटीसी बठिंडा डिपो के जीएम रजिंदर जोशी अपनी टीम के साथ बसों की रूटीन चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान उनके साथ ट्रैफिक मैनेजर जसविंदर चहल, इंस्पेक्टर दविंदर सिंह गुरचरन सिंह, करनैल सिंह भी साथ थे। इस टीम द्वारा जब बस स्टैंड पर रूटीन चेकिंग की जा रही थी, तो उन्हें बस स्टैंड में खड़ी चंडीगढ़ डिपो की एक बस से किसी व्यक्ति द्वारा डीजल निकाले जाने का शक हुआ। जिसके आधार पर टीम ने पास जाकर जब जांच की, तो चंडीगढ़ डिपो की बस से बस चालक गोविंद को डीजल चुराते हुए देखा। उसने बस से करीब 40 लीटर डीजल चुरा लिया था। जिसे अधिकारियों ने मौके पर से बरामद कर लिया। वहीं चालक को काबू कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई।
बठिंडा पीआरटीसी के डिपो द्वारा डीजल के साथ चालक को पकड़ा गया। आरोपी के िखलाफ पीआरटीसी ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
40 लीटर डीजल किया बरामद ।