हेपाटाइिटस का इंजेक्शन मिलेगा सस्ता
हेपाटाइटिससी और बी के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब प्रदेश के सभी जनऔषधि सेंटरों पर हेपाटाइटिस की दवाई मरीजों को सस्ते दामों पर मिलेगी। पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को नोटिस जारी कर सेंटरों पर हेपाटाइटिस की मेडिसन का स्टाॅक उपलब्ध करवाने के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में जनऔषधि सेंटर के संचालकों की एक बैठक भी चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ हो चुकी है।
^सस्ते दाम पर मेडिसन मिले इस के लिए कुछ कंपनी के साथ एग्रीमेंट कर मेडिसन को जनऔषधि सेंटर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। राजेशशर्मा,डायरेक्टर(पी),पीएचएससी,पंजाब।
डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉक्टर विनोद गर्ग ने बताया कि हेपाटाइटिस बी और सी की दवा बठिंडा जनऔषधि सेंटर पर दो या तीन दिन में मिलनी शुरू हो जाएगी।
मुफ्त में होंगे टेस्ट
पीएचएससीहेपाटाइटिस मरीजों के मुफ्त लैब टेस्ट की सुविधा भी मरीजों को देने जा रहा है। मरीज पहले सिविल अस्पताल में संबंधित डाक्टर के पास जाएगा। सलाह के बाद मरीज को विभाग के टोल फ्री नंबर 18002099209 पर कॉल करनी होगी। मरीज का यूनिक आईडी बनाया जाएगा। उसके बाद ही मरीज संबंधित लैब पर अपना टेस्ट मुफ्त में करवा सकेगा। विभाग ने बठिंडा जिले के सात लैब को पैनल में लिया है। गोनियाना में 2,तलवंडी साबो में एक,रामपुरा में एक बठिंडा शहर में 2 भुच्चो में एक लैब से एग्रीमेंट किया है।
हेपाटाइटिस बी सी की मेडिसन का हुआ एग्रीमेंट
पंजाबहेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के डायरेक्टर(पी) राजेश शर्मा ने बताया कि देश की दो अग्रणी दवा कंपनियों से हेपाटाइटिस बी सी के इंजेक्शन और टेबलेट का रेट एग्रीमेंट किया है। हेपाटाइटिस सी का इंजेक्शन पेगइनटफिरोन एल्फा (50 से लेकर 120 एमसीजी) बाजार के मुकाबले सस्ते दाम पर जनऔषधि सेंटर में मरीजों को मिलेंगे। वहीं इन इंजेक्शन की खरीद पर रिबाविरिन टेबलेट भी मुफ्त में मिलेगी।
अच्छी खबर
सिविल अस्पताल में स्थापित जन औषधी केंद्र।