पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज यूनियन की आज सीपीएस से बैठक

सीवरेज यूनियन की आज सीपीएस से बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीवरेजवर्कर यूनियन की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। यूनियन ने माडल टाउन में एसई चीफ के दफ्तर समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद यूनियन के सदस्य जब केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के प्रोग्राम में जाने लगे तो वहां पर तैनात पुलिस बल ने उनको मौके पर रोक लिया। इसके बाद यूनियन के सदस्यों की शाम को सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन एसडी कंसल, एसई दलजीत सिंह चीफ आरके गोयल साथ मीटिंग हुई। इसमें एसडीएम दमनजीत सिंह मान भी शामिल हुए। यहां फैसला हुआ कि यूनियन की शनिवार को सीपीएस सरूप चंद सिंगला नगर निगम के कमिश्नर दलविंदर जीत सिंह के साथ मीटिंग करवाई जाएगी। इसके बाद यूनियन के पांच सदस्यों की चंडीगढ़ में मीटिंग करवाई जाएगी। वहीं यूनियन ने फैसला लिया कि बेशक उनकी शनिवार को मीटिंग होगी। लेकिन उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

मांगोंके पूरा होने तक जारी रहेगा संघर्ष : सीवरेजवर्कर यूनियन की ओर से शुरू की हड़ताल के तहत धरने पर बैठे वर्करों ने कहा कि सरकार प्रशासन की ओर से सीवरमैन की मांगों की तरफ ध्यान दिए जाने के कारण उनको हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस मौके पर प्रधान शाम लाल चांवरिया, चेयरमैन शाम लाल डब गौहर, महासचिव विनोद कुमार, अध्यक्ष छोटे लाल, पूरन, सुरेश, गुरचरण, गजराज, पप्पू, राजेश कुमार, बिट्टू, लीला राम, दुल्ली राम, रतन लाल, पूरन चंद अादि मौजूद थे।

सीवरेज वर्कर यूनियन के सदस्यों ने चीफ दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया।