सेहत पर पड़ने लगा बढ़ते ठंड का असर
ठंडबढ़ते ही खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज भी बढ़ गए हैं। खासकर बच्चे ठंड के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम आदि से ग्रस्त हो रहे हैं। यही कारण है कि आम दिनों के मुकाबले जिला अस्पताल में ओपीडी सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर निजी क्लीनिकों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
तापमानलुढ़कने से बढ़ी ठिठुरन : शहरका तापमान पिछले कुछ दिनों से गिर रहा है। चार दिनों से सुबह और शाम को सर्द हवाएं चल रही हैं। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जबकि अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं शहर में 2.5 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा भी चली।
बदलते मौसम के कारण बच्चों से लेकर बड़े तक सर्दी, जुकाम, खांसी, आदि की चपेट में रहे हैं। जिला अस्पताल में आम दिनों की तुलना ओपीडी एक सौ के आसपास पहुंच पहुंच गई है, लेकिन आम दिनों में यही ओपीडी 70 के आसपास तक रहती थी।
क्याबरतें एहतियात : बदलतेमौसम के कारण सेहत के प्रति एहतियात काफी जरूरी है। हर किसी को चाहिए के इन दिनों में गर्म वस्त्रों का प्रयोग करें। बच्चों को खासकर सुबह और शाम को गर्म कपड़े पहनाएं। युवा और अन्य दोपहिया वाहन चलाते समय खुद को गर्म कपड़ों से ढकें। ठंडा पानी पीने से परहेज करें। शाम को घरों से बाहर निकलने में परहेज करें।
दमा, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी
शहरके हेल्थ स्ट्रीट अस्पताल के डॉ.अजय गुप्ता ने बताया कि उनके ओपीडी में आने वाले 70 फीसदी बच्चे खांसी जुकाम से पीड़ित रहे हैं। वहीं बच्चों मेंं इसके चलते बुखार की शिकायत भी हो रही है। डॉ.गुप्ता ने बताया कि उनके तरफ से बच्चों को ठंड से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल के डॉ.परमिंदर बंसल ने बताया कि जब तक बारिश नहीं पड़ती तब तक लोगों को सूखी ठंड सताएगी। उन्होंने बताया कि उनके पास आने वाला हर दूसरा मरीज सर्दी खांसी से पीड़ित रहा है। डॉ.बंसल के अनुसार सुबह शाम के समय ठंड से बचने खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की जरूरत इन दिनों है।
हेल्थ स्ट्रीट में डॉ.अजय गुप्ता एक बच्चे की सेहत की जांच करते हुए।
आगे भी ठंड रहेगी
^शहरमें आने वाले चौबीस घंटों के दौरान मौसम क्लाउडी रहेगा। ठंड इसी प्रकार बरकरार रहने की उम्मीद है। डॉ.राजकुमार,मौसमवैज्ञानिक।