खूनदान कैंप और कैंडल मार्च कल
बठिंडा | सहाराजन सेवा की तरफ से अपने शहीद वर्कर राम सिंह की 9वीं बरसी पर 14 दिसंबर को भगत सिंह चौक पर एक रक्तदान कैंप लगाया जाएगा। सहारा जन सेवा के गौतम गोयल ने बताया कि इस दिन राम सिंह ने लोगों की सेवा करते हुए अपने प्राण त्याग दिए थे। राम सिंह की याद में हर साल सहारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है। इस दिन एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं शाम को एक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।