जरूरतमंद बच्चों को बांटी जर्सियां
बठिंडा | सेवाभारती की तरफ से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल महमा सरजा में जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए जर्सियां वितरित की गई। सेवा भारती के प्रधान डीके गर्ग महासचिव राजा राम बंसल ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों को ठंड के बचाने के लिए तरुण गर्ग, वनीता गुप्ता, नीना रानी, मधू डॉ.मीनू ने विशेष सहयोग दिया है। इस दौरान पवन गर्ग, प्रिंसिपल सतीश सिंगला मौजूद थे।