पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीमा संशोधन बिल के विरोध में एलआईसी कर्मी सड़कों पर

बीमा संशोधन बिल के विरोध में एलआईसी कर्मी सड़कों पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीमासंशोधन विधेयक के विरोध में शुक्रवार को एलआईसी दफ्तर के बाहर एलआईसी कर्मियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। केएनजेडआईए के शाखा सचिव गोपाल राणा ने बताया कि बीमा संशोधन विधेयक देश की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा करेगा। इसका विपरीत प्रभाव एलआईसी कर्मचारियों, ग्राहकों पर पड़ेगा। यहां के लोगों की बचतों का फायदा विदेशी कंपनियां उठाएंगी क्योंकि इन सबकी नजर देश के इस आधारभूत ढांचे पर है। जिस कारण विदेशों में आर्थिक मंदी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ा। भारत सरकार ने बीमा संशोधन विधेयक 2008 को राज्यसभा में पेश किया है, जिसमें विदेशी निवेश की सीमा 26 से बढा कर 49 फीसदी किए जाने की सरकार की मंशा है। इसी विरोध में पूरे भारत में एलआईसी शाखाओं में विरोध प्रदर्शन किया गया। शाखा अध्यक्ष मनोज सारस्वत ने बताया कि सरकार पूंजीपतियों के प्रभाव में है उनके लाभ की बात ही सोचती है। उन्होंने कहा कि उनके कर्मी सरकार के इस फैसले के खिलाफ जोरदार संघर्ष करेंगे।

बठिंडा के एलआईसी दफ्तर के बाहर रोष प्रर्दशन करते एलआईसी कर्मचारी।