पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्मांतरण को शिअद का समर्थन नहीं : हरसिमरत

धर्मांतरण को शिअद का समर्थन नहीं : हरसिमरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरामें मुसलमानों के करवाए गए धर्मांतरण को केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने गलत बताया है। उन्होंने कहा कि हर धर्म के व्यक्ति को अपने धर्म की पूजा का अधिकार है। इस लिए शिअद इससे कभी भी सहमत नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि इस बारे में भाजपा की तरफ से जो बिल लोकसभा में लाया जा रहा है, उस पर पूरी तरह विचार करने के बाद ही वह कोई फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में 13 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक होगा, जिसमें फाजिल्का के गांव डबवाला में 55 एकड़ जमीन पर 136 करोड़ रुपये की लागत से देश का चौथा और पंजाब का पहले फूड पार्क का उद्घाटन किया जाएगा। इसमें आगे 35 छोटे फूड प्रोसेसिंग यूनिट लग पाएंगे। जबकि पिछली यूपीएस सरकार ने 10 साल में 40 फूड पार्क मंजूर किए थे और मात्र 2 ही लग पाए थे और केंद्र में भाजपा की सरकार आने पर छह माह में ही 2 फूड पार्क लगाए गए हैं।

हरसिमरत कौर बादल बठिंडा में 1.10 करोड़ की लागत से बने दादा पोती पार्क का उद्घाटन करने के लिए पहुंची थी। उन्हेंने कहा कि केंद्र सरकार का ड्राउट पैकेज के प्रति फार्मूला गलत है, इसमें बदलाव की जरूरत है। पंजाब में डीजल पर वैट घटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वैट से जो रुपया आता है वह राज्य के विकास पर ही तो खर्च हो रहा है।

1984 के दंगा पीड़ितों को 5 लाख रुपये मुआवजा राशि का मंजूरी मिल चुकी है जो कुछ ही दिनों में वितरित होनी शुरू हो जाएगी, मगर सिख कत्लेआम में इंसाफ के लिए लड़ते रहेंगे। हरसिमरत ने शुक्रवार को ही कम्युनिटी सेंटर में 70 महिलाओं को िसलाई मशीनें और 17 विकलांगों को ट्राइसिकल बांटे।

कैप्टनतो 7 महीने में 7 दिन भी नहीं गए हलके में : केंद्रीयमंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि सीएम परकाश सिंह बादल की उम्र पर सवाल उठाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह 10 बजे सोकर उठते हैं, वह सुबह 5 बजे उठने वाले सीएम के साथ एक दिन संगत दर्शनों में बिताकर तो दिखाएं, तब पता चल जाएगा कि किसकी ज्यादा उम्र हो गई है। उन्होंने कहा कि कैप्टन तो सांसद बनने के 7 महीने में 7 दिन भी अपने हलके में नहीं गए, और पूरा दिन जनता के बीच रहकर संगत दर्शन करने वाले सीएम पर सवाल उठा रहे हैं।